Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

नंदीग्राम में टीएमसी के कार्यकर्ता का शव मिला

भाजपा पर 'हत्या' का आरोप

26 Dec 2024

नंदीग्राम में टीएमसी के कार्यकर्ता का शव मिला

हुगली। हुगली जिले के अंतर्गत नंदीग्राम से तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता का शव बरामद किया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान नंदीग्राम ब्लॉक-1, गोकुलनगर पंचायत क्षेत्र निवासी महादेव बिशोई (52) के रूप में हुई है। इसने कहा कि बिशोई का शव बुधवार रात बृंदावन चौक स्थित एक बाजार में उनकी चाय की दुकान के सामने मिला। 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि पीट-पीटकर व्यक्ति की हत्या की गई। उसके दोनों पैर टूटे हुए थे और हाथों पर चोट के निशान थे। उसके परिवार से शिकायत मिलने के बाद हमने जांच शुरू कर दी है। तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर बिशोई की 'हत्या' का आरोप लगाते हुए मामले में तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पार्टी की नंदीग्राम 1, ब्लॉक शाखा के अध्यक्ष बप्पादित्य गर्ग ने  कहा, ''वह पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे। भाजपा समर्थकों ने उनकी हत्या कर दी। कुछ दिन पहले पार्टी के एक अन्य सदस्य की हत्या कर दी गई थी। मैं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करता हूं।'
तृणमूल के आरोप को खारिज करते हुए भाजपा ने कहा कि बिशोई की मौत पार्टी की अंदरूनी कलह का नतीजा है और इसमें भाजपा की कोई भूमिका नहीं है। भाजपा की तामलुक इकाई के महासचिव मेघनाग पॉल ने कहा कि इसके पीछे कोई राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता नहीं है। कल एक पिकनिक में उन्होंने शराब पी थी, जिसके बाद झगड़ा हुआ और फिर बिशोई की हत्या कर दी गई। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नंदीग्राम में टीएमसी के कार्यकर्ता का शव मिला
भाजपा पर 'हत्या' का आरोप





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News